Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को त्रिग्रही योग से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए वैवाहिक जीवन और व्यापार में सुख-समृद्धि का सूचक है। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग है। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ही ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।