फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर तमाम कोशिशों के बाद भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं फिर करें ये उपाय

Thu, 03 Sep 2020 06:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कर्ज मुक्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जो लोग कर्ज में होते है उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक बोझ का सामना करना पड़ता है। हमेशा कर्ज चुकाने की चिंता लगी रहती है, साथ ही कर्ज चुकाते-चुकाते व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती जाती है। तमाम कोशिशों के बाबजूद कर्ज खत्म नहीं होता है। ज्योतिष में कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं, जिनको अगर पूर्ण विश्वास के साथ किया जाते तो जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलने लगती है और आर्थिक स्थिति ठीक हो जाती है, तो आइए जानते हैं कर्ज से मुक्ति के उपाय....
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी - फोटो : Pixabay
गणेश जी हर विघ्न को हरने वाले हैं। जहां पर इनका वास होता है वहां बुद्धि और लक्ष्मी दोनों वास करती हैं। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर हरे रंग की गणेश जी की दो प्रतिमाएं लगानी चाहिए। दोनों प्रतिमाओं को इस तरह से लगाएं कि एक प्रतिमा का मुंह अंदर की ओर हो और दूसरी प्रतिमा का मुख बाहर की तरफ हो, किसी भी प्रतिमा के दर्शन पीठ की तरफ से नहीं होने चाहिए। इससे कुछ ही समय में आपकी आर्थिक स्थिति सही होने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 5
बजरंग बाण का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • हर मंगलवारको हनुमान जी के मंदिर में जाकर नारियल का दान करें और हनुमान जी के समक्ष पूर्ण विश्वास के साथ प्रार्थना करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
  • हर मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को अर्पित करें और बंजरंग बाण का पाठ करें। इससे कर्ज से मुक्ति को रास्ते खुलते हैं।

4 of 5
कर्ज मुक्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपको कर्ज चुकाना है तो मंगलवार के दिन चुकाएं ये दिन कर्ज चुकाने के लिए सही रहता है, इससे कर्ज जल्दी समाप्त होने लगता है। अगर आपको किसी कारणवश कर्ज लेना पड़ रहा है तो कोशिश करें की बुधवार के दिन कर्ज लें। इस दिन लिया गया कर्ज चुकाने में आसानी होती है। लेकिन मंगलवार को कर्ज नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बुधवार को गणेश भगवान का दिन माना गया है, शुक्ल पक्ष के बुधवार के दिन से गणेश स्तोत्र का पाठ करें इस पाठ को नियमपूर्वक हर बुधवार के दिन करें। इससे आपके ऊपर गणेश भगवान की कृपा होगी। और आपकी कर्ज की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें