नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए तकिए के नीचे रख कर सोएं ये चीज
- फोटो : iStock
हल्दी की गांठ
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को भाग्य, मान-सम्मान, धन, वैभव, दाम्पत्य जीवन का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी हो तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है और आपको जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। ऐसे में यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो अपने तकिए के नीचे पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रख कर सोएं। ऐसा करने से बृहस्पति शुभ फल देता है और नौकरी या व्यापार में आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।