फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology Tips for Wealth: प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Fri, 02 Jun 2023 02:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
Astrology Tips for Wealth: मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को  अन्न, वस्त्र और धन की प्राप्ति होती है। ऐसे में हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कोशिश करता रहता है, लेकिन कहा जाता है कि मां लक्ष्मी चंचला हैं। एक स्थान पर ठहरना उनका स्वभाव नहीं है। हालांकि यदि आप हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें यदि आप प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर करते हैं तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जिससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। प्रातः काल में मां लक्ष्मी का पूजन और उपाय करने से उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उपाय...

Ashadha Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें। अब इस पानी को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़कें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। तुलसी में जल चढ़ाते समय विष्णु जी के मंत्र, 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होगी आपके ऊपर भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा रहती है। 

Jagannath Rath Yatra 2023: रथ यात्रा से पहले 15 दिन तक एकांतवास में क्यों रहते हैं भगवान जगन्नाथ, जानिए रहस्य 

4 of 5
प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतिदिन सुबह उठकर जरूर करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नानादि करके एक तांबे के लोटे में जल और लाल सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी कार्य बनने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें