फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच काम करने से घर में हमेशा बनी रहती है सुख-समृद्धि

Sat, 22 Aug 2020 03:39 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
घर में सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके परिवार में आपसी प्रेम भाव बना रहे और सुख-समृद्धि का वास हो। इसके लिए हर व्यक्ति प्रयास भी करता है, लेकिन कभी-कभी किसी कारणवश ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं कि घर में बिना बात के ही लड़ाई झगड़े होने लगते हैं या अन्य कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष में कुछ कार्य बताए गए हैं जिनको करने से आपके जीवन में शांति और खुशियां आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है, गाय में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए प्रतिदिन खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालनी चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिदिन बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने से बड़े –बुजुर्गों को हमेशा मान-सम्मान देना चाहिए। प्रतिदिन सुबह उठकर घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे ग्रह बाधा के कारण होने वाली परेशानियां दूर होती हैं। बड़ो का सम्मान करने से सूर्य मजबूत होता है जिससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। कभी अपने से बड़ों, गुरुजनों एवं किसी जरूरतमंद का अपमान नहीं करना चाहिए।

4 of 5
माना जाता है कि हमारी हथेलियों के अग्रभाग (आगे का हिस्सा) में मां लक्ष्मी, मध्य स्थान में मां सरस्वती विराजती हैं तो वहीं कलाई की ओर वाले भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए प्रतिदिन रोज प्रातःकाल के समय उठकर अपनी हथेलियों के दर्शन करना चाहिए। यह बहुत शुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीपल के पेड़ की जड़ में जल देना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • तुलसी के पौधे की तरह ही पीपल को भी पूजनीय माना गया है, इस देव वृक्ष कहा जाता है। पीपल की जड़ में प्रतिदिन एक लोटा जल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • कुछ लोगों की आदत होती है कि घर में खाली हाथ आते हैं, लेकिन जब संध्या के समय घर में वापस आएं तो कुछ चीज अवश्य लानी चाहिए और उसे सर्वप्रथम बच्चों और घर के बुजुर्गों को देना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें