फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ज्योतिष उपायों से बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगी कार्यों में सफलता

Mon, 19 Oct 2020 10:57 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
success
हर व्यक्ति को काम आरंभ करते समय यह उम्मीद होती है कि वह सफल अवश्य होगा परंतु कभी कभी कोई भी कार्य करों तो पूर्ण नहीं हो पाता है बार-बार असफलता मिलती है या फिर कार्य किसी भी कार्य में बाधाएं बहुत आती हैं तो व्यक्ति मानसिक तौर पर बहुत परेशान हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ज्योतिष में इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से आप कार्यों में सफलता पा सकते हैं। जानते हैं किन उपायों को करने से आप कार्यों में आने वाली  बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी को पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। ज्योतिष के अनुसार तुलसी का पौधा घर लगाने से सकारात्मकता आती है। अगर आपके काम बनते बनते रह जाते हैं तो श्यामा तुलसी का पौधा लगा और उस पौधे में नियमित रुप  संध्या के समय घी की दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय को नियम पूर्वक पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। इससे आपको समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
chanting om
सुबह को स्नानादि करने के पश्चात थोड़े से चावल पीसकर उसमें हल्दी मिला लें उस मिश्रण से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं का चिह्न बना दें। ऐसा करने से आपके घर की सारे विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।

4 of 6
- फोटो : social media
यदि बहुत प्रयास करने पर भी आपको कार्यों में सफलता नहीं मिल पा  रही है और हर कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है तो गीता के 11वें अध्याय का पाठ नियमित रुप से करना चाहिए। इससे आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं जल्द ही दूर होंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
बड़ो का आशीर्वाद लें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी भी कार्य के लिए बाहर जाने सेपहले अपने से बड़ो और माता-पिता का आशीर्वाद ग्रहण करें। बाहर निलकते समय दायां पैर बाहर निकालें। ऐसा शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord hanuman - फोटो : डेमो
कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिअ हनुमान मंदिर में जाकर उनकी  प्रतिमा से थोड़ा सा सिंदूर अपनी उंगली में ले लें। उसके बाद माता सीता के समक्ष अपनी समस्या के लिए प्रार्थना करें उस सिंदूर को सीता माता के चरणों में अर्पित कर दें। मान्यता  के अनुसार यह उपाय करने से जल्दी ही समस्याएं दूर होती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें