फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों को करने से दूर होती है दरिद्रता, होती है धन की प्राप्ति

Sat, 10 Oct 2020 01:59 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धन संबंधित परेशानियां आपका पीछा न छोड़ रही हो तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं
मां लक्ष्मी धन की देवी हैं जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है वह हर प्रकार के भौतिक सुखों से संपन्न रहता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे जिससे उसका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। धन प्राप्ति और सफल होने के लिए मेहनत करना बहुत आवश्यक होता है बिना परिश्रम के कुछ भी मिलना संभव नहीं होता है। लेकिन जब बहुत मेहनत करने पर भी धन संबंधित परेशानियां आपका पीछा न छोड़ रही हो तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं जिससे आपको धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल सकती हैं। जानते हैं उपाय
विज्ञापन

2 of 5
केले के वृक्ष में दीपक जलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नियमित रूप से केले की वृक्ष की जड़ में घी का दीपक जलाना चाहिए और जल देना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। लक्ष्मी जी विष्णु जी की संगिनी हैं इसलिए लक्ष्मी जी की कृपा भी प्राप्त होती है। हमारा बृहस्पति ग्रह भी मजबूत होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी में दूध अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
हर गुरुवार के दिन तुलसी में गाय का शुद्ध दूध अर्पित करना चाहिए, ध्यान रहे की दूध में बिलकुल भी पानी न मिला हो। दूध अर्पित करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इस उपाय को नियमित रुप से करने से धन के आगमन के रास्ते बनते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
 

4 of 5
गाय को रोटी खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pti
रोटियां बनाते समय सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए एक-एक रोटी अवश्य निकालें। लेकिन उस रोटी को ऐसे ही सूखने ने दें। ताजी रोटी ही खिलाएं। इस कार्य को नियमित रुप से करना चाहिए। इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौड़ी
तिजोरी में सफेद कौड़ियों और चांदी के सिक्कों को एक साथ रखें मान्यता है कि इससे तिजोरी में पैसों की कमी नहीं रहती है। इसके अलावा किसी पीले रंग के कपड़े में कौड़ियों को हल्दी में रंगकर तिजोरी में रखने से भी बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें