फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Sun, 09 Aug 2020 12:17 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
maa lakshmi
मां लक्ष्मी की उत्पत्ति जल से मानी जाती है। इसलिए उन्हें चंचला भी कहा जाता है। लक्ष्मी जी का स्वभाव चंचल होने के कारण वे एक जगह नहीं ठहरती हैं। हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहें, जिस पर लक्ष्मी जी मेहरबान हो जाएं उसे रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती हैं।

लेकिन वहीं अगर लक्ष्मी जी रुठ जाएं तो व्यक्ति दर-दर की ठोकरे खाने को भी विवश हो जाता हैं इसलिए इन्हें प्रसन्न रखना आवश्यक होता हैं,शास्त्रों में कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है जो लोग यह कार्य करते हैं उनके पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। हर जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जानते हैं क्या हैं वे गलतियां जिससे लक्ष्मी जी रुष्ट होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुबह देर तक सोने वालों के पास लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हमें सदैव सूर्योदय से पहले जाग जाना चाहिए हमारे शास्त्रों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठना बहुत शुभ माना जाता है। सूर्योदय के बाद भी बहुत देर तक सोना या फिर उठने के बाद आलस की वजह से इधर-उधर लेटे रहना अच्छा नहीं रहता हैं। रात को समय से सोना और प्रातःकाल उठना स्वास्थ के लिए भी अच्छा रहता है।

इसी तरह हमें संध्या के समय जब दोनों बेला मिलती हैं उस समय नहीं सोना चाहिए। यह समय पूजा पाठ करने का होता है। जो लोग सुबह देर तक सोते हैं या संध्या के समय सोते हैं आलस करते हैं ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी जी कभी नहीं ठहरती हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
खाने को बीच में छोड़कर नहीं उठना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कभी भूलकर भी हमें अन्न का अनादर नहीं करना चाहिए जो लोग भोजन छोड़कर उठ जाते हैं, या अन्न का अनादर करते हैं, ऐसे लोग दाने-दाने के लिए परेशान हो जाते हैं, धन या खाने का अत्यधिक उपभोग भी व्यक्ति को दरिद्रता की ओर ले जाता है।

भोजन हमेशा पूरा करने के बाद ही उठना चाहिए, अगर आप किसी कारणवश पूरा भोजन नहीं कर पा रहे हैं तो क्षमा मांगकर ही उठें। नहीं तो मां अन्न पूर्णा नाराज हो जाती हैं और ऐसे लोगों के घर में कभी बरकत नहीं रहती है।

4 of 5
जिनके घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां लक्ष्मी जी कभी वास नहीं करती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्त्री को लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का स्वरुप माना जाता है, जिन लोगों के घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, उन पर लक्ष्मी जी की कृपा कभी नहीं होती हैं। इसलिए सदैव महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। किसी बड़े-बुजुर्ग, या जरुरतमंद व्यक्ति का अपमान भूलकर भी न करें नहीं तो लक्ष्मी जी आपसे नाराज हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक न तो उधार लें न किसी को दें। प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अक्सर हम लोग जब घर में भोजन कर रहे होते हैं तो यह गलती करते ही हैं किसी के नमक मांगने पर हम हाथ में ही दे देते हैं यह आदत बुहत ही खराब होती है, नमक हमेशा किसी बर्तन में ही दें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। न ही किसी को नमक उधार में देना चाहिए न ही किसी से नमक उधार लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें