फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

Wed, 06 Jan 2021 07:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि दान देने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी दान करने का महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में ही नहीं हर धर्म में दान को पुण्य कर्म बताया गया है और जरूरतमंदों की सहायता करने एवं उन्हें दान करने के लिए कहा गया है। दान देने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद किसी को नहीं देना चाहिए। यदि आप ये चीजें किसी को देते हैं तो आपको धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।तो चलिए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन सी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
दूध - फोटो : पिक्साबे
संध्या समय सूर्यास्त होने के बाद दूध का दान नहीं करना चाहिए। दूध का संबंध भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से माना गया है, इसके अलावा दूध का संबंध चंद्रमा से भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप सूर्यास्त के बाद जब दोनों बेला का मिलन होता है, उस समय में इन चीजों का दान करते हैं तो  आपके  घर की बरकत भी चली जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
दही
दही का संबंध शुक्र ग्रह से
ज्योतिशास्त्र के अनुसार दही से शुक्र ग्रह का संबंध होता है। शुक्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के समय किसी को दही नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि इससे आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में कमी आती है।
विज्ञापन

4 of 4
onion garlic
सूर्यास्त के बाद किसी को न दें लहसुन-प्याज
वैसे तो दान में लहसुन, प्याज नहीं दिया जाता है। परंतु कभी ऐसा भी होता है कि किसी को लहसुन प्याज देना पड़ता है, लेकिन शाम के समय किसी को भी प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। इन दोनों चीजों का संबंध केतु ग्रह से माना गया है। सूर्यास्त के बाद इन चीजों को देने से आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें