Jyotish Upay: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं और हर ग्रह में होने वाले बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ ग्रह शुभ परिणाम देने वाले होते हैं, तो वहीं कुंडली में कुछ ग्रहों की स्थिति अच्छी न होने की वजह से वे अशुभ फल देते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि या कुंडली में ग्रह शुभ और ताकतवर हैं तो व्यक्ति को जीवन में हमेशा सफलता हासिल होती है। वहीं जब नौ में से कोई भी ग्रह कमजोर होता है तो आपके जीवन में परेशानियां आती रहती हैं, इसलिए लोग ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं, जिनका उपयोग ग्रहों को अनुकूल बनाने में किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे रसोई घर में रखी चीजों के उपाय से ग्रह दोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाई जा सकती है...