सनातन धर्म में घर की स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। यदि किसी घर में महिलाओं को कष्ट होता है तो मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं, वहीं जिस घर की स्त्रियां अगर प्रसन्न रहती है, उस घर पर हमेशा मां लक्ष्मी और सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है इसलिए ज्योतिष के अनुसार घर में धन संबंधित समस्याओं के निवारण और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए यदि स्त्री के द्वारा कुछ उपाय किए जाएं तो धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं। कुछ उपाय ऐसे हैं यदि महिलाओं के द्वारा इन्हें रात्रि के समय किया जाए तो घर की दरिद्रता का नाश होता है। इन उपायों को करने से नकारात्मकता का नाश होता है और घर में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।