फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन ज्योतिष उपायों को करने से कुंडली में मजबूत होते हैं गुरु

Thu, 19 Nov 2020 05:43 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शीघ्र विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह एक अहम पड़ाव होता है। हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारो में से एक मुख्य संस्कार माना गया है। विवाह के लिए भी एक सही उम्र मानी जाती है लेकिन कभी-कभी विवाह में बहुत देरी हो जाती है या फिर बार-बार विवाह में अड़चने आने लगती हैं। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति सही न होने पर भी विवाह के योग नहीं बन पाते हैं, इसलिए विवाह से संबंधित ग्रहों को मजबूत करना आवश्यक होता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह को भारी होने पर भी विवाह में देरी होने लगती है। अगर किसी का विवाह न हो रहा हो तो उसे प्रतिदिन पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत होता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान विष्णु
जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही हो उन्हें बृहस्पति महाराज का व्रत करना चाहिए। हल्दी, चने की दाल, मुनक्का और गुड़ आदि से पूजन करना चाहिए एवं बृहस्पतिवार के व्रत की कथा पढ़नी चाहिए। इससे भी जल्दी ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

4 of 5
केले की जड़ में जल चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हर गुरुवार को केले के वृक्ष में घी का दीपक जलाना चाहिए एवं जल अर्पित करना चाहिए। इससे विवाह में आने वाली रुकावटे दूर होती हैं। केले का दान करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केले का जड़ धारण करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन लोगों के विवाह में बहुत ज्यादा देरी हो रही हो और वे शीघ्र ही विवाह करना चाहते हो तो उन्हें केले या पपीते के पेड़ की जड़ को पीले रंग के कपड़े में पीले धागे से बांधकर उसे बृहस्पतिदेव के मंत्रो से अभिमंत्रित करना चाहिए। उसके बाद उस जड़ को अपने गले में धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे बहुत जल्दी विवाह का योग बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें