फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के इन अंगो पर तिल होने का क्या होता है मतलब

Mon, 17 Aug 2020 06:31 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
महिलाओं के शरीर पर उरस्तथित तिलों का अर्थ(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट और निशान देखकर मनुष्य के स्वभाव और उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं। शरीर के अंगो पर मौजूद अलग-अलग तिलों का अर्थ भी अलग होता है। आज हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 8
माथे पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वे आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। ऐसी महिलाएं बिना किसी की मदद के अपना रास्ता स्वयं बनाती हैं, और अपना मुकाम हासिल करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
दोनों भौह के बीच में तिल
किसी महिला की आंख के ऊपर दोनों भौंहों के बीच में तिल होना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं बहुत लकी होती हैं। जिस घर में भी इनका विवाह होता है, वह जगह धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। ऐसी महिला पैसों के मामले में भी ये भाग्यशाली होती हैं।  

4 of 8
कान पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बहुत ही कम महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके कान पर तिल होता है। ये महिलाएं बहुत बुद्धिमान होती हैं और फैसले लेने में सक्षम होती हैं। जिन महिलाओं के दोनों कानों पर तिल हो तो इनका जीवन आराम पूर्वक व्यतीत होता है। जिन महिलाओं के बांए कान पर तिल होता है, उनकी शादी-शुदा जिंदगी सफल रहती है। 
विज्ञापन

5 of 8
गाल पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिलाओं के गाल पर तिल होने से उनकी खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही इनकी किस्मत भी बहुत अच्छी होती है। लोग बहुत जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। दूसरों से कामनिकलवाना इन्हें बखूबी आता है। 
विज्ञापन

6 of 8
mole on lips
महिलाओं के होंठ पर तिल बहुत ही आकर्षक लगता है, इसलिए ऐसी महिलाओं की ओर लोग खीचें चले आते हैं। लेकिन अपने कार्य को पूरा करने के लिए ये पूरी मेहन करती हैं, और सफलता प्राप्त करती है।  
विज्ञापन

7 of 8
कंधे पर तिल प्रतीकात्मक तस्वीर
महिलाओं के कंधे पर तिल होना बहुत शुभ होता है, ये महिलाएं हमेशा मीठा बोलती हैं इनकी यही खासियत बहुत अच्छी होती है। इनके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा होती है, ये अपने जीवनसाथी में सुंदरता के साथ बुद्धिमानी भी खोजती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
गले पर तिल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : neck
महिलाओं के गर्दन पर तिल होता है, वे बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़कर अपना मुकाम बनाती हैं। ऐसी महिलाएं वाकपटुता में आगे होती हैं। ऐसी महिलाओं को संगीत आदि का बहुत शौक होता है। 








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें