ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र, गुण और भविष्य सभी राशियों और ग्रहों के प्रभाव के कारण उसके जीवन पर गहर असर डालते हैं। किसी व्यक्ति का स्वभाव उसकी निर्धारित राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानना है तो व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर जाना जा सकता है। व्यक्ति की कुंडली में कौन से ग्रह शुभ है और कौन से अशुभ। व्यक्ति कौन सी राशि का है और उसका जीवन में क्या प्रभाव रहता है। यहां तक कि ग्रह-नक्षत्र और उसकी दशा के हिसाब से ही जीवन में आर्थिक स्थिति दिखाती है। ऐसे कुछ राशि के लोग काफी भाग्य शाली होते है और उन्हे धन की कमी नही होती है। उन्हें हर चीज में भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के पास कभी धन की कमी नहीं होती।