दूसरा सवाल- पूजा के बाद कलाई पर क्यों बांधा जाता है कलावा?
जवाब- हिंदू संस्कृति के अनुसार कुछ मंत्रों के उच्चारण के साथ बांधे गए कच्चे धागे भी अदृश्य कवच की भांति मनुष्य की रक्षा करते हैं। नजर दोष, भूत-प्रेत बाधा के लिए भी ये धागे कारगर सिद्ध होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, लाल रंग का संबंध मुख्यतः सूर्य और मंगल ग्रह से है, साथ ही पीला रंग देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है। बृहस्पति ज्ञान का कारक ग्रह है। मौली बांधने से जहां एक ओर ज्ञान की वृद्धि होती है, वहीं दूसरी ओर साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होती है।
प्रसिद्ध ज्योतिष से जानें मन में चल रहे हर सवाल का जवाब, केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)