फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक राशिफल 5 जनवरी : जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 04 Jan 2019 06:51 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
arthik rashifal
5 जनवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
समय का सदुपयोग करें। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। यश, प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। इस समय में आपको किसी नई योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
अभीष्ट कार्य की सिद्धि होगी। आलस्य न करें। आज आर्थिक परेशानियों का भी सामाधान निकलेगा। आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यावसायिक तनाव खत्म होंगे और मनोवांछित की प्राप्ति का हर्ष भी होगा।

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आप करियर एवं कार्यक्षेत्र से संबन्धित उचित निर्णय ले पाएंगे I इन विषयों के लिए अच्छा समय रहेगा, इसका लाभ उठाइये I मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। काफी समय के बाद आपको अपने अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने का हर्ष होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज किसी निकट से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। अत: सजग रहना उचित रहेगा। आकस्मिक परिस्थितियों के कारण अधिक धन व्यय हो सकता है। व्यसनों और प्रपंचों के कारण ही कुछ तनाव पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या 
आजीविका की समस्या का समाधान जल्द ही संभव है। आज वाद-विवाद संभव है। लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें। यदि आप अपने तौर तरीके बदल दें तो कारोबार में प्रगति और धन लाभ होने में देर नहीं लगेगी।

8 of 13
rashi
तुला
कारोबार में अच्छी प्रगति होने से और समय पर अटका हुआ धन मिल जाने से आपके मन की परेशानियां कुछ कम हो रही हैं। हो सकता है आपको अब ऐसा लगने लग जाए कि संकट के पुराने दिन बीत गए हैं। अच्छे दिन पुनः आ सकते हैं।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आर्थिक पक्ष को लेकर प्रत्येक काम में सावधानी रखना भी जरूरी होगा। अगर आप व्यर्थ के वाद -विवाद, पचड़ों से बचे रहे तो फायदा अधिक होगा। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यापारिक बाधाएं आ सकती हैं। सफलता कम मिलेगी।

10 of 13
rashi
धनु
चल और अचल सम्पत्ति में वृद्धि या लाभ के संकेत हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

 

11 of 13
rashi
मकर
आर्थिक संकोच के कारण आपका मन चारों तरफ से चिन्ताग्रस्त स्थिति में रहेगा। कुछ चुने हुए लोगों द्वारा साहस और धैर्य बंधाए रहने से राहत मिल सकती है। धर्मिक कार्यों में रुचि व व्यय बढ़ेंगे।

12 of 13
rashi
कुंभ
व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। अपने कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
महत्वपूर्ण कार्यों एवं निर्णयों में सहकर्मियों का सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें