फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology 2022: नए साल में नौकरी में तरक्की के लिए जरूर आजमाएं ये पांच उपाय

Fri, 17 Dec 2021 11:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Astrology 2022: नौकरी में तरक्की के लिए आजमाएं ये पांच उपाय - फोटो : istock
नव वर्ष आने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हम सभी लोगों की एक तमन्ना होती है कि आने वाला साल बीते हुए साल से और बेहतर निकले। फिर चाहे वो परिवार संबंधित हो, रिश्तों से संबंधित या फिर नौकरी से संबंधित। हर कामकाजी व्यक्ति या नौकरीपेशा व्यक्ति  करियर में वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा और उन्नति के सपने देखता है। हालांकि, हर व्यक्ति यह सब हासिल करने में सक्षम नहीं है। अधिकांश नौकरी कर रहे लोगों कि शिकायत रहती है कि उन्हें अपने कार्यस्थल पर पर्याप्त वेतन या वृद्धि नहीं मिलती है और वे हर समय उस सही नौकरी की तलाश में रहते हैं। यदि आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर भी परिणाम नहीं मिल रहा है तो ज्योतिष की दृष्टि से आपके रास्ते में बहुत सारी रुकावटें आने की संभावना है। आने वाले नए साल यानि साल 2022 में आपने ज्योतिषशास्त्र के कुछ उपायों को आजमाय तो अगले वर्ष आपको न सिर्फ वेतन में वृद्धि प्राप्त होगी बल्कि कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी मिल सकती है। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय। 
विज्ञापन

2 of 6
केसर का तिलक लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
केसर का तिलक लगाएं
नए साल पर नहाने के बाद नाभि और माथे पर केसर या केसर से बना तिलक लगाएं। केसर का तिलक नौकरीपेशा जातकों के लिए वास्तव में शुभ माना जाता है। केसर का तिलक बाजार में आसानी से मिल जाता है लेकिन आप  रोजाना नियमित रूप से दफ्तर जाने से पहले केसर का तिलक लगाएं इससे कार्यक्षेत्र में आपकी अलग आभा देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
पूर्व दिशा की ओर बैठें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूर्व दिशा की ओर बैठें
आजकल ज्यादातर लोग वर्क फर्म होम कर रहे हैं, यदि आप भी उनमें से एक हैं तो ऑफिस का काम करते समय यह ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। यह न सिर्फ आपकी कार्यशैली में सुधार करेगा बल्कि आपके करियर के विकास में भी मदद करेगा।

4 of 6
पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाएं
नव वर्ष के आरंभ होते ही आप पक्षियों को भोजन जरूर कराएं। यह एक और ज्योतिष उपाय है जो आपको कार्यस्थल में वृद्धि प्राप्त करने में मदद कर सकता है। आप पक्षियों को 7 प्रकार के अनाज- चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा और दाल का मिश्रण खिलाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
अपने कार्यस्थल पर हरे रंग का प्रयोग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने कार्यस्थल पर हरे रंग का प्रयोग करें
नए साल में यदि आप अपने करियर में तरक्की चाहते हैं तो आपको करियर ग्रोथ के लिए हरा रंग धरण करना चाहिए। फिर उसे कहे आप अपने कपड़ों के रूप में रखें। या फिर फाइल के रूप में ये आप पर  निर्भर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गायत्री मंत्र का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
गायत्री मंत्र का जाप करें
गायत्री मंत्र ऋग्वेद के सबसे पूजनीय मंत्रों में से एक है। इसे सबसे शक्तिशाली वैदिक मंत्रों में से एक माना जाता है। नए साल के आगमन पर गायत्री मंत्र का रोजाना 31 बार जाप करें। यह न केवल आपको मानसिक शांति देगा बल्कि आपके करियर ग्रोथ में भी मदद करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि इस मंत्र का जाप करते समय आप शांत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें