फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day 2020: इस वैलेंटाइन डे पर अपनाएं ये ज्योतिषीय टिप्स, प्यार होगा मुकम्मल

Fri, 14 Feb 2020 03:34 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Valentine's Day 2020 - फोटो : amar ujala
इस वैलेंटाइन डे अपने लव पार्टनर को समझिए। अगर आपने अपने लव पार्टनर को समझ लिया तो फिर आपका प्यार मुकम्मल होगा। इस वैलेंटाइन को आप बहुत ही शानदार बनाने में कामयाब होंगे। आइए चंद्र राशि से जानते हैं प्रेम के मामले में कैसी होती हैं फीमेल पार्टनर..
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
इस राशि की महिलाओं के गर्दन से ऊपर का भाग काफी संवेदनशील होता है। इन स्थानों पर स्पर्श इन्हें काफी पसंद होता है। प्रेम संबंध के दौरान कान, गाल एवं बालों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है। इनके शयन कक्ष का रंग और बिछावन का रंग लाल हो तो यह अधिक प्रसन्न का अनुभव करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
शुक्र की इस राशि की महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। लेकिन यह प्यार को जल्दी प्रकट नहीं करती हैं। इन्हें गंभीर और धैर्य से काम लेने वाले व्यक्ति अधिक पसंद आते हैं। इस राशि की महिलाओं के गर्दन का भाग अधिक संवेदनशील होता है। इन्हें इस भाग का स्पर्श अधिक आनंद प्रदान करता है।

4 of 13
rashi
मिथुन
इस राशि के स्त्री पुरुष में काम भावना प्रबल होती है। इन्हें रोमांटिक यादें और रोमांटिक स्थान काफी पसंद होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि की महिलाओं की हथेली, उंगलियां और कंधे अधिक संवेदनशील होते है। इन स्थानों का स्पर्श इन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है जिसके कारण इस राशि की महिलाएं अधिक भावुक और संवेदनशील होती है। प्रेम संबंधों में यह साथी से अधिक अपनी खुशी पर ध्यान देती हैं। इनके इस व्यवहार के कारण कई बार साथी को निराशा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
इस राशि की महिलाओं में आत्मविश्वास अधिक होता है लेकिन इनमें दिखावा और अपनी तारीफ सुनने की गजब की चाहत होती है। यह चाहती हैं कि इनका पार्टनर इनके प्रति समर्पित रहे। सिंह राशि के पुरुषों के समान इस राशि की महिलाएं भी प्रेम के दौरान अति उत्साहित हो जाती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
इस राशि की महिलाएं भी अपने अंदर के प्रेम को जल्दी दर्शाती नहीं हैं। जबकि इन्हें प्रेम और साथी के साथ नजदीकी काफी पसंद होता है। इनके शरीर में उदर भाग अधिक संवेदनशील होता है।

8 of 13
rashi
तुला
इस राशि की कन्या प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित रहती है। प्रेम के प्रति इनके आकर्षण के कारण इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय होता है। इन्हें प्रेम के दौरान बातें करना पसंद नहीं होता है। इनके शरीर का पिछला भाग अधिक संवदेनशील होता है।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
इस राशि की कन्या यौन संबंधों के प्रति काफी आकर्षित रहती हैं। इन्हें साथी का कोमल स्पर्श काफी अच्छा लगता है। मंगल की राशि होने के कारण यह जल्दी उत्साहित हो जाती हैं और साथी पर प्रभावी होने का प्रयास करती हैं।

10 of 13
rashi
धनु
इस राशि की कन्या धार्मिक विचारों वाली होती हैं। प्रेम संबंधों में खुलापन इन्हें अच्छा नहीं लगता है। जबकि इन्हें रोमांटिक गीत, प्यार मोहब्बत वाली फिल्में एवं रोमांटिक बातें अच्छी लगती हैं। इन्हें प्यार में उतावलापन अच्छा नहीं लगता। इनके पैर का ऊपरी भाग अधिक संवेदनशील होता है।

11 of 13
rashi
मकर
इस राशि की महिलाओं के पैर का भाग अधिक संवेदनशील होता है। इन्हें साथी के साथ घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता है। इससे इनके रिश्ते बेहतर और मजबूत होते हैं। साथी के साथ करीबी पलों में इधर-उधर की बातें करना इन्हें अच्छा नहीं लगता है।

12 of 13
rashi
कुंभ
इस राशि के कन्या और पुरुष प्रेम के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। प्यार में यह अपने साथी का पूरा साथ देती हैं। इसलिए इनके दांपत्य जीवन में आमतौर पर मधुरता बनी रहती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
गुरु की इस राशि की कन्याओं को साथी का आत्मविश्वास और आंखों में आंखें डालकर देखना अच्छा लगता है। प्यार में नोक-झोंक और शरारत इन्हें आनंदित करता है। इनके शरीर में पैर का निचला हिस्सा अधिक संवेदनशील होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें