ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की आराधना करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। बुधवार को हरे रंग के वस्त्र धारण करने से बुध ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। यहां हम ऐसे सात कार्य बताने जा रहे हैं जिनको बुधवार के दिन नहीं करना चाहिए या इन कार्यों से बचना चाहिए।