फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष राशि वालों के लिए कामयाबी के रास्ते खोलते हैं ये ज्योतिषीय उपाय

Tue, 25 Feb 2020 08:27 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vrish rashi
वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन्हें परिश्रम से भय नहीं रहता है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना व पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। इस राशि वाले व्यक्ति चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। 

महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। दूसरों के प्रति उदार भाव व दया भाव बना रहता है। प्रयत्न व परिश्रम को महत्व देना पसंद करते हैं। इन्हें शांति का वातावरण अच्छा लगता है। इस राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं वृष राशि के जातकों को मनोकामना पूर्ति के लिए कौनसे ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
आक
ग्रह क्लेश को दूर करने के उपाय
यदि पैतृक धन एवं कुटुंब से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं तो सफेद आक की जड़ लाकर बुधवार के दिन दाहिनी भुजा पर हरे रंग के धागे से बांधें। यदि पर्याप्त धनार्जन के बावजूद धन संचय नहीं हो रहा हो तो अपनी जेब या बटुएं में विधारा की जड़ को बुधवार के दिन रखना चाहिए। यदि संतान पक्ष से चिंताएं हो तो संतान सुख के लिए बुधवार के दिन मौन व्रत करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स पावर बढ़ाए केसर
मनोकामना पूर्ति के लिए टोटके
यदि आपको मनोकामना की पूर्ति करनी हो तो संबंधित कामना को भोजपत्र पर हल्दी से लिखकर पवित्र जल में विसर्जित कर दें। यदि धनमार्ग अवरुद्ध हो रहे हों तो केसर तथा पीले चंदन का तिलक माथे पर लगाने से आमदनी के स्रोत खुल जाते हैं। साथ ही मंदिर में जाकर राम दरबार के समक्ष दण्डवत प्रणाम करना चाहिए।

4 of 5
maa lakshmi
कर्ज दूर करने के उपाय
यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं तो आपको लक्ष्मी पूजन में कमल गट्टे की माला को माता लक्ष्मी को पहनाना चाहिए। पूजन के बाद उस माला को लाल कपड़े में बांधकर साथ में कुछ मुद्रा रखर उसे धन स्थान में रख दें। इससे आपका जीवन कर्जमुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Education Degree - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा क्षेत्र में सफलता के उपाय
इस वर्ष प्रत्येक शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर, या फिर बताशे प्रसाद के रूप में बांटें। इसके बाद उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें