मंगल ग्रह
- फोटो : Pixabay
मंगल की बुरी दशा का उपाय
मंगल पराक्रम और साहस का कारक हैं। मंगल की बुरी दशा से जातक कई बड़ी समस्याओं से घिर सकता है। मंगल की बुरी दशा के कारण व्यक्ति के रक्त अल्पता, रक्त चाप, दुर्घटना, जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा व्यक्ति के साहस और पराक्रम का भी नाश हो जाता है, मंगल की बद स्थिति में व्यक्ति को गलत कार्य करने की आदत लग जाती है जिसके कारण व्यक्ति को जेल तक का सामना करना पड़ सकता है। मंगल की स्थिति को सही करने के लिए निर्धनों को भोजन करवाना चाहिए और नियमित रूप से शिव जी के पुत्र कुमार कार्तिकेय भगवान की पूजा करनी चाहिए।