भोर होते ही पक्षियों की चहचहाट और उनकी उड़ान आस-पास के वातावरण को सुरम्य बना देती है। तरह-तरह के पक्षियों के साथ कुछ समय बिताने से आपका तन-मन दुरुस्त रह सकता है। लेकिन इसके लिए हमें इनके पालन-पोषण का भी ध्यान रखना होगा। इस समय पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है,तापमान भी बहुत ज्यादा है। ऐसे हालात में न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी गर्मी और लू से बेहाल है। गर्मी के इस मौसम में घर के बाहर,छत पर या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखना चाहिए,ताकि उन बेजुबान पक्षियों का भी पेट भर सके। ज्योतिष में कुछ उपाय बताएं गए है जिससे अनुसार भी पक्षियों को पाने पिलाने के बहुत से फायदे हैं। पशु पक्षियों को दाना और पानी पिलाने से भविष्य में आपके ऊपर आने वाली परेशानियां ये बेजुबान जानवर अपने ऊपर ले लेते हैं। इसके अलावा यह आपकी कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी दूर करते हैं जिससे आपकी समस्याएं कम होने लगती है,सुख-शांति आती है।