Fitkari ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी के कई उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से कई तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। फिटकरी के इन उपायों से घर का वास्तु दोष, कर्ज मुक्ति, धन लाभ और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज जानते हैं फिटकरी के कुछ लाभकारी उपायों के बारे में...
तरक्की और धन लाभ के लिए फिटकरी के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको फिटकरी का एक टुकड़ा अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। साथ ही फिटकरी को पानी में मिला कर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसके अलावा एक काले रंग के कपड़े में फिटकरी का एक टुकड़ा बांध कर घर में मुख्य दरवाजे में टांग दें। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और व्यापार-व्यवसाय में तरक्की मिलती है।