फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 24 नवंबर: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 24 Nov 2020 06:49 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 24 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- C G L S

आज समय सुखद रहने वाला है। उत्साह चरम सीमा पर होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों को दें। सरकारी कार्यों में कानूनी अड़चने आ सकती हैं। नए रिश्तों की शुरुआत होगी।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- D M T 

ध्यान बच्चों पर ज्यादा रहेगा। व्यापार में भावी योजनाएं बन सकती हैं। समय में बदलाव महसूस करेंगे। शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है। नए व्यक्तियों के संम्पर्क से शानदार परिणाम हो सकता है। कुछ लोग विरोध कर सकते हैं।    
शुभ अंक- 55 
शुभ रंग- हल्का नीला

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- U V W

आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। संतान के विवाह संबंध तय होने के आसार बनेंगे। नए शादीशुदा जोड़ों का हनीमून का प्रोग्राम बनेगा।  व्यापार का दबाव बना रहेगा। उद्योग से जुड़े व्यक्तियों को आर्थिक लाभ कम होगा। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- लाल


विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z 

स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती है। पारिवारिक जरूरतों के लिए कर्ज भी ले सकते हैं। जमीन-जायदाद की खरीद फरोख्त में सावधानी बरतें। धन निवेश से लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ व धर्म कर्म में मन लगेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी।
शुभ अंक- 28 
शुभ रंग- वायलेट 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- F P

आपके व्यवसाय में नई संभावनाएं उभरेंगी। अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें, कार्य सिद्ध होंगे। कानूनी अड़चने बढ़ने की संभावना है।  संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। दोस्त मदद के लिए आगे आएंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- E H N X 

आज निवेश संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कोई अनहोनी होने की संभावना है। जो जातक कुछ नया करने की चाह रखते हैं, तो समय पूर्णतया अनुकूल है। आलसी महसूस करेंगे। मन को शांत रखें, आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।  
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
number
अंक- 7 
नाम अक्षर- B K R 

एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभर सकते हैं। पैसों की स्थिती बेहतर होगी। किसी पुराने मित्र से  अपनी भावनाओं को साझा करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। नौकरी में अशांति महसूस करेंगे। कुछ अचानक घटित हो सकता है।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिलवर

9 of 10
number
अंक- 8 
नाम अक्षर- A I J Q Y

आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में व़ृद्धि के लिए तकनीक एवं संचार साधनों का उपयोग करें। आप अपने अंदर एक संतोष व संतुष्टि का भाव महसूस करेंगे। दोस्तों के मार्ग दर्शन से फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का हरा 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
अगर आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रवृत्ति को अपनाएंगे तो लाभ के सही आसार बनेंगे। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होगा। खानपान में लापरवाही आपका खर्च बढ़ा सकती है। सोच समझ कर बोले, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 44 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें