फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार करें पूजा-पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Thu, 06 May 2021 06:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
अक्षय तृतीया 2021: राशि के अनुसार उपाय - फोटो : अमर उजाला
Akshaya Tritiya 2021: इस साल अक्षय तृतीया पर्व 14 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल यह त्योहार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आप अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय कर कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
इस राशि के जातकों को लाल कपड़े के साथ सवा किलो लड्डुओं का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर धन लाभ और शुक्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए कलश में जल भरकर दान करना चाहिए।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मूंग दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि और धन में इजाफा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आय में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए़। साथ ही गुड़ का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन पन्ना धारण करने से उनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। 

8 of 13
rashi
तुला राशि
धन की कामना के लिए इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सफेद कपड़े का दान करना चाहिए। इस दिन घर पर सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर धन लाभ के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। साथ ही फल और कपड़े का दान करना चाहिए।

10 of 13
rashi
धनु राशि
इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थल पर रखना चाहिए और पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।

11 of 13
rashi
मकर राशि
अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल भरकर काले कपड़े में लपेट लें और घर के पूर्वी कोने में रख दें। यह उपाय आपको धन लाभ के साथ-साथ भाग्यशाली भी बनाएगा।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
इस दिन तिल, लोहा, नारियल का दान भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के लिए अक्षय तृतीया पर यह उपाय बहुत शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग के कपड़े में पीला फूल बांधकर घर के उत्तर पूर्व दिशा में रख लें। इस उपाय से धन और सम्मान दोनों बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें