Ahoi Ashtami 2020: अहोई अष्टमी व्रत आज है। यह व्रत माताओं के द्वारा अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। महिलाएं इस दिन अपनी संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए उपवास करती हैं। साथ ही अहोई देवी की पूजा करती हैं। इस दिन मातओं को संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए राशि के अनुसार उपाय करने चाहिए। ये उपाय इस प्रकार हैं -
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
आपको अहोई मां की कृपा प्राप्त करने हेतु ढलते सूर्य को अपने हाथ से बना कर पूर्ण भोजन अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
आपको अहोई की पूजा करने से पूर्व सवा किलो मसूर की दाल खेत या निर्जन स्थान पर डाल देनी चाहिए।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
आपको तारों की पूजा करते समय इत्र युक्त 11 दिये प्रज्जवलित करने चाहिए और उन्हें तारों के सामने खुले आसमान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपको इस दिन भोजन करने से पूर्व कुछ भोजन अपने पुरखों के लिए निकाल कर दान करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपको मां अहोई की अनुकम्पा प्राप्त करने हेतु कम से कम एक बच्ची की यथाशक्ति पढ़ाई का खर्चा उठाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
आपको मां अहोई का व्रत रखते हुए किसी वृद्ध का यथाशक्ति खर्चा उठाने का संकल्प लेना चाहिए।
8 of 13
राशि
तुला राशि
यदि जातिका तुला राशि की है, तो अहोई अष्टमी की पूजा करते हुए यथाशक्ति अनाथ बच्चों की जरूरतें पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपको मां अहोई की कृपा प्राप्त करने हेतु कम से कम एक वर्ष शक्ति अनुसार विद्या दान करने करने का संकल्प लेना चाहिए।
10 of 13
राशि
धनु राशि
मां अहोई की पूजा करते हुए 11 एकादशी का व्रत करने का संकल्प लें और फिर व्रत का उद्यापन विधि-विधान के साथ करें।
11 of 13
राशि
मकर राशि
मां अहोई की अनुकम्पा प्राप्त करने हेतु इस दिन सुगन्धित दीयों को प्रज्जवलित करना चाहिए। जिनकी संख्या 7 से कम न हो और ध्यान रहे, ये दीये कम से कम दो होरा तक प्रज्ज्वलित रहें।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
अहोई की उपासना करते हुए आपको 11 पूर्णिमा का विधि-विधान से व्रत रखें और फिर उसका उद्यापन कराएं। ऐसा करने से मां अहोई की अनुकम्पा अवश्य प्राप्त होगी।