फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhik Maas Amavasya 2023: अधिकमास अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, 09 Aug 2023 05:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Adhik Maas Amavasya 2023 - फोटो : अमर उजाला
Adhik Maas Amavasya 2023: अधिकमास के दौरान जब भी अमावस्या पड़ती है, तो ये दिन बहुत ही खास होता है। 16 अगस्त 2023 को अधिकमास की अमावस्या पर 19 साल बाद महासंयोग बन रहा है। ये दिन बहुत ही खास होता है, क्योंकि इस दिन को विराम दिवस भी कहा जाता है और उसके बाद 20 अगस्त से पुनः श्रावण मास आरंभ हो जाएगा। अधिकमास की अमावस्या के दिन अगर आप कुछ विशेष कार्य करते हैं, तो आपके सारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे। अमावस्या के दिन स्नान, दान और पितरों का श्राद्ध करने से पितृदोष, कालसर्प दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। व्यक्ति को जन्मों-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और परिवार में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे इस बार कुछ राशियों के लिए अधिकमास अमावस्या लाभदायक होने वाली है। आइए जानते हैं अधिकमास की अमावस्या पर किन राशियों की किस्मत चमकेगी। 
Nag Panchami 2023: 21 अगस्त को है नाग पंचमी, इन राशि वालों को मिल सकता है अपार धन
विज्ञापन

2 of 5
राशि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की जो करियर संबंधी समस्या थी वो अधिकमास अमावस्या पर समाप्त होंगी। अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और उसमें आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
राशि
कन्या राशि 
अधिकमास अमावस्या व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए बहुत खास होने वाली है। व्यवसायिक मामलों में अच्छा मुनाफा काम सकते हैं। कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन वृद्धि भी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। 

4 of 5
राशि
तुला राशि
अधिकमास अमावस्या तुला राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस दिन तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर जो समस्या चली आ रही थी वो दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। शीघ्र शादी के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए अधिकमास अमावस्या खुशियों की सौगात ला सकती है। इस दिन कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के काम में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और धन प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर होने की संभावना है। जो जातक व्यापार कर कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अच्छा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें