फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: ये चार राशि वाली लड़कियां हासिल करती हैं अलग मुकाम, हर निर्णय में पति भी देते हैं साथ

Wed, 29 Sep 2021 11:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेष राशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत ही तेज और आत्मविश्वास से भरी हुई होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र, गुण और भविष्य सभी 12 राशियों और 9 ग्रहों के प्रभाव के कारण उसके जीवन पर गहर असर डालते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति का स्वभाव जन्म के समय उसकी निर्धारित राशि पर निर्भर करता है। राशियों के स्वभाव के कारण कुछ लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत होता है, कुछ बहुत ही उग्र नेचर वाले होते हैं। कुछ लोगों में धैर्य होता है तो कुछ जल्दीबाजी में हमेशा अपना काम करना पंसद करते हैं। कुछ लोग साहसी,निडर और किसी की भी परवाह न करने वाले होते हैं उनके मन में जो आता है वहीं करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानना है तो व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर जाना जा सकता है। व्यक्ति की कुंडली में कौन से ग्रह शुभ है और कौन से अशुभ। व्यक्ति कौन सी राशि का है और उसका जीवन में क्या प्रभाव रहता है। आज हम आपको ऐसी चार राशियों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें पैदा होने वाले लड़कियां बेहद उग्र, भाग्यशाली, अलग मुकाम पाने वाली और दूसरे पर हावी रहने वाली स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियां शादी के बाद भाग्यशाली और अपने पति के बराबर कार्य क्षमता वाली होती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राशि
मेष राशि - राशि चक्र में मेष राशि पहली राशि मानी गई है। जिन लड़कियों की राशि मेष होती है वे बहुत ही सुंदर होती है। इनकी सुंदरता का चर्चा चारो तरफ होती है। अपने आकर्षक काया के बदौलत ये हर जगह केंद्र में होती हैं। ये स्वभाव से बहुत ही तेज और आत्मविश्वास से भरी हुई होती हैं। ये अपने जीवन के सभी तरह निर्णय स्वयं ही लेती हैं। मेष राशि की लड़कियां शादी के बाद भी स्वतंत्र विचारों की होती है, ये जल्दी से अपना फैसला नहीं बदलती हैं।  ये शादी बाद अपने पति पर भारी पड़ती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राशि
वृश्चिक राशि: इस रााशि की लड़कियां स्वभाव से बहुत ही तेज तर्रार की होती है। ये कभी भी बंदिशें स्वीकार्य नहीं करती। इनका जो भी मन करता है वहीं करती हैं और इनके कई मित्र होते हैं जिन पर पूरा प्रभाव इन्हीं का होता है। शादी के बाद वृश्चिक राशि की लड़कियां अपने पति का पूरा सहयोग करती हैं और कंधे से कंधा मिलाकर सारी चुनौतियों का सामना करती हैं। ऐसी राशि की लड़कियां शादी के बाद भी उसी तरह रहती है जैसे शादी के पहले होती है।

4 of 5
राशि
कन्या राशि:  जिन लड़कियों की राशि कन्या होती है वें बहुत ही शांत स्वभाव की होती है। इस राशि की लड़कियों में एक अच्छी पत्नी के सारे गुण मौजूद रहते हैं। ये साहसी स्वभाव की होती है और कोई भी फैसला करने में देरी नहीं करती। इन गुणों के कारण हमेशा इनके पति इनका पक्ष बड़े ही ध्यान से सुनते हैं। कन्या राशि की लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद ये अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और ख्याति प्राप्ति करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
मकर राशि
मकर राशि की लड़कियां स्वभाव से बड़ी ही चंचल और एक्टिव होती है। ये किसी भी काम को करने में ज्यादा समय नहीं गंवाती हैं। इन्हें किसी भी तरह के निर्णय लेने में कोई भी पछतावा नहीं होता है। मकर राशि की लड़कियां शादी के बाद अपने पति पर भारी रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें