फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में 'पैडमैन' ने बटोरे कुल इतने करोड़ रुपये, जानिए अब तक का कलेक्शन

Mon, 19 Feb 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padman
खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली पड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म ने 10 दिन में महज 71.90 करोड़ की ही कमाई की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
padman
60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
padman
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उनके ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ 87 लाख रुपए की कमाई की। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 9.03 करोड़ की कमाई की है।
 

 

4 of 5
padman
'पैडमैन' फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही थी लेकिन अब इस फिल्म की पकड़ थोड़ी कमजोर होते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म अब तक केवल 71 करोड़ की कमाई कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PadMan
पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म में एक गांव की सीधी-साधी महिला के रूप में सबको राधिका खूब जमी हैं। वहीं सोनम कपूर एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में सबको शानदार लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें