नए साल का पहला दिन किसानों के लिए सौगात लेकर आया था। केंद्र सरकार ने साल के पहले दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रूपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे। इस तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 10 किस्तों के पैसे देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से लाभार्थी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसमें दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में आते हैं। अब तक केंद्र सरकार इस योजना के तहत 10 किस्तें जारी कर चुकी है। एक दो महीने बाद 11 किस्त के जारी होने की बारी आ जाएगी। ऐसे आप अभी अपने रजिस्ट्रेशन की सारी जानकारी सही रखिए ताकि अगली किस्त के पैसे आपके खाते में बिना किसी रुकावट के आ सके। यहां हम आपको कुछ जानकारी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और उसमें कोई गलती होगी तो सुधार भी कर सकेंगे। आइए जानते हैं...