फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी ऐसी जगह न लगाएं मनी प्लांट, होता है धन का नुकसान

Wed, 04 Oct 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे के लिए दिशा तय की हुई है, अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाय तो हमें इसका फायदा मिलता है वहीं अगर गलत दिशा में यह पौधा रख दिया जाए जो लाभ की जगह नुकसान होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से पैसा और सुख-समृद्धि आती है, लेकिन अगर यही पौधा गलत दिशा में लग जाए तो फायदे की जगह हानि होती है।

पढ़ें- घर में कभी भी न लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, नहीं मिलती पूरी कृपा 
विज्ञापन

2 of 5
मनी प्लांट को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में कभी भी रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में कलेश और आर्थिक तंगी आती है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर मनी प्लांट का पौधा घर के बाहर न लगाकर अंदर लगाया जाय तो ज्यादा लाभ मिलता है। इसे कांच की बोतल या गमले में लगाया जाय तो यह शुभ फल देता है।

पढ़ें- करवा चौथ 2017: व्रत वाले दिन न करें ये 5 बड़ी गलतियां, पड़ सकती हैं भारी
 

4 of 5
मनी प्लांट की बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए बल्कि किसी सहारे से घर की दीवार पर फैलाना चाहिए। बेलें अगर जमीन पर फैली होंगी तो घर में आर्थिक नुकसान होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पानी का कमी से मुरझाया हुआ या पीला नहीं होने देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें