फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज, हरभजन टूर्नामेंट खेलने आएंगे चंडीगढ़

Fri, 26 Sep 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वसीफ जाफर, अदित तारे, स्मित पटेल, उनमुक्त चांद, मनन वोहरा, मनप्रीत सिंह गोनी, ऋषि धवन, प्रशांत चोपड़ा, मनविंदर सिंह बिसला, पार्थिव पटेल, वीरआरवी सिंह, प्रवीण कुमार खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट 29 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली, क्रिकेट स्टेडियम 16 चंडीगढ़, ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला, जीएमएचएस 26, गवर्नमेंट कॉलेज रोपड़, ध्रुव पांडव स्टेडियम पटियाला में खेले जाएंगे।

जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की रेख रेख में कराया जाएगा। टूर्नामेंट के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सुशील कपूर के अनुसार इसमें देश भर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर मैच 50-50 ओवर का खेला जाएगा।
विज्ञापन


सभी मैचों में पीसीए के पैनल के एंपायर रखे गए हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में 8 अक्टूबर को डे नाइट खेला जाएगा। टूर्नामेंट में टीमों को चार पूल में बांटकर मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता टीम को 2 लाख की ईनामी राशि मिलेगी।

वहीं उपविजेता रहने वाली टीम को 1 लाख की ईनामी राशि दी जाएगी। इसके साथ ही हर मैच में बेस्ट बल्लेबाज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट गेंदबाज, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी अवार्ड दिया जाएगा। टूर्नामेंट में सबसे तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज के लिए द्रोणाचार्य डीपी आजाद ट्राफी रखी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें