सब जूनियर स्टेट क्रिकेट वुमेन अंडर 16 कैलाश बहल ट्राफी में जीएमएसएसएस-56 की टीम ने क्रिकेट कोचिंग क्लब 56 की टीम को 46 रनों से मात दे दी।
टूर्नामेंट के मुकाबले आईएस देव समाज स्कूल सेक्टर 21 में खेले जा रहे हैं। लीग मुकाबले में टॉस जीतकर जीएमएसएसएस 56 की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बनाए।
अंजलि ने 17 रन, बलविंदर ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में ज्योति ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं शिवानी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट चटकाए।
उधर, रनों का पीछा करने उतरी क्रिकेट कोचिंग क्लब 56 की टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही और पूरी टीम 16.4 ओवर में 75 के स्कोर पर सिमट गई। शिवानी ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। काजल ने 20 रन बनाए।
गेंदबाजी में जीएमएसएसएस 56 की टीम से बलविंदर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट वहीं रुचि ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया।