फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी क्लब 26 जूनियर स्टेट वुमन क्रिकेट चैंपियन

Tue, 17 Dec 2013 01:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी क्लब 26 ने जूनियर स्टेट वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल में एलआईसी क्लब 26 ने जीएमएसएसएस 26 की टीम को 7 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। सोमवार को फाइनल मुकाबला सेक्टर-56 में खेला गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूटी के होम सेक्रेटरी अनिल कुमार मुख्य मेहमान केरूप में मौजूद रहे। इन्होंने विजेता टीम को ट्राफियां और मोमेंटो दिए। मौके पर टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर क्रिकेट कोच हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।

मैच में टॉस जीतकर जीएमएसएसएस 56 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन बनाए। रचना ने 26 रन और काजल ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में रजनी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


उधर, रनों का पीछा करने उतरे एलआईसी क्लब 26 ने 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 81 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मनीषा और दिव्या ने 19-19 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में जीएमएसएसएस 56 से काजल ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें