थ्री बीआरडी में आयोजित एयरफोर्स हाकी चैंपियनशिप का ताज वेस्टर्न एयर कमांड के सिर रहा।
वेस्टर्न ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम ट्रेनिंग कमांड को 5-0 के मुकाबले से हराया। टीम की ओर से सतवीर सिंह ने मैच के 16 वें मिनट पर पहला गोल किया।
दूसरा गोल 44 वें मिनट पर बी सिंह ने किया, तीसरा व चौथा गोल भी बी सिंह ने दागा। 68 वें मिनट में टीजे सिंह ने आखिरी गोल दाग कर मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली।
इस मौके पर एयर कमांडर एके बरिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने चैंपियनशिप के आयोजन के लिए थ्री बीआरडी को बधाई दी।
चैंपियनशिप में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें एक एयर हेडक्वार्टर टीम व सात कमांड टीम ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 19 नवंबर से शुरू हुई थी।
प्रतियोगिता में रनर अप टीम ट्रेनिंग कमांड रही। तीसरे नंबर पर टीम साउथ वेस्टर्न एयर कमांड, चौथे नंबर पर टीम इस्टर्न एयर कमांड, पांचवे नंबर पर सेंट्रल एयर कमांड, छठे नंबर मेंटीनेंस कमांड, सातवें नंबर पर साउर्थन एयर कमांड व आठवें नंबर पर एयर हेड क्वार्टर रही।
इन्हें नवाजा गया विशेष पुरस्कार से
बेस्ट डिफेंडर : कारपोरल पी मिन्हास (ट्रेनिंग कमांड)
बेस्ट हाफ बेक : लांस नायक जेएस बिस्ट (साउथ वेस्टर्न एयर कमांड)
बेस्ट फारवर्ड : कारपोरल टीजे सिंह (वेस्टर्न एयर कमांड)
बेस्ट गोल कीपर : कारपोरल एस जारयाल (इस्टर्न एयर कमांड)