फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटा पड़ा वॉर्नर का दांव, आईसीसी ने लगा दिया जुर्माना

Thu, 27 Feb 2014 05:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ का जो दावा किया है, उससे निर्णायक टेस्ट के लिए मेजबान टीम का मनोबल दस गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन


पोर्ट एलिजाबेथ में हुए मैच के बाद वॉर्नर ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डीविलियर्स ने दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद के एक हिस्से को प्रभावित करने के लिए अपने दस्तानों का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने दावा किया कि इससे मेजबान गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में फायदा मिला और टीम 231 रन से मैच जीत गई। मैच के चौथे दिन चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक करके नौ विकेट गंवा दिए और टीम हार गई।
विज्ञापन

आरोप से मजबूत हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम

अफ्रीकी कोच डोमिंगो ने वॉर्नर के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इससे उनकी टीम को शनिवार से न्यूलैंड्स में शुरू हो रहे निर्णायक टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 साल में पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज जीतने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है जब लोग ऐसे आरोप लगाते हैं। लेकिन उनके इस बयान से हमारी टीम का मनोबल दस प्रतिशत बढ़ गया है। हम खेल में अपनी पूरी ताकत झोंकने और पूरी ईमानदारी से खेलने में यकीन रखते हैं। मुझे लगता है कि टीमों को इस तरह एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाना चाहिए।"

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने भी वार्नर के आरोपों से इनकार करते हुए कहा, "वॉर्नर के आरोप काफी निराशाजनक है और इससे हमारी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन धूमिल हो गया है। हमने मुकाबले में वापसी के लिए जबरदस्त संघर्ष किया और सीरीज में 1-1 की बराबरी की है। हम अगला मैच भी जीतने के लिए कमर कस चुके हैं।"
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने सिखाया सबक, लगाया जुर्माना

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर दूसरे टेस्ट में रिवर्स स्विंग पाने के लिए गलत तरीका इस्तेमाल करने का आरोप लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।

वॉर्नर को आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.1.7 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

आईसीसी मैच रेफरी रोशन महानामा ने कहा, ‘वॉर्नर ने गुरुवार को अपनी गलती स्वीकार कर ली है और अब इस मामले में आगे सुनवाई करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे पूरा यकीन है कि वार्नर भविष्य में सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने में सतर्कता बरतेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें