देहरादून में चल रही एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्रदर क्लब ने खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता टीम को 2100 कैश
रविवार शाम खेले गए मुकाबले में ब्रदर क्लब ने ब्राह्मणवाला पर 2-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। विजेता टीम को 2100, उपविजेता को 1100 रुपए पुरस्कार मिला।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने ब्राह्मणवाला के मयंक जोशी को 500 रुपए का पुरस्कार मिला। श्री लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन मुकाबला जेपी क्लब और शिवपुरी के बीच हुआ। जेपी क्लब ने 21-15, 21-10 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में ब्राह्मणवाला ने जेपी क्लब को 24-26, 21-13, 15-11 और ब्रदर क्लब ने रामपुर को 21-17, 13-21, 15-12 से हराया।
फाइनल में ब्रदर क्लब ने ब्राह्मणवाला को हराकर खिताब जीत लिया। पूर्व खेल प्रशिक्षक एलएम बहुगुणा ने टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अनिल कंडवाल, गगन कोठारी, गगन रावत, मोनू, गांधी, महिपाल आदि मौजूद थे।