फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली हैं धोनी से ज्यादा स्टाइलिश

Sat, 19 Apr 2014 06:44 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में सबसे कूल हेयर स्टाइल रखते हैं और मैदान पर सबसे ज्यादा फैशनेबल खिलाड़ी हैं। यह दिलचस्प खुलासा आईपीएल को लेकर एक सर्वेक्षण में किया गया है।
विज्ञापन

विराट का हेयर स्टाइल सबसे कूल

निम्बज ने देश में लगभग ढाई करोड़ लोगों से एक मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक कुछ सवालों पर उनके विचार जाने और इस आधार पर यह सर्वेक्षण तैयार किया। सर्वेक्षण में सबसे कूल हेयर स्टाइल और मैदान पर सबसे ज्यादा फैशनेबल होने के सवाल पर 54 फीसदी लोगों ने विराट कोहली को पसंद किया।

टैंटू के भी हैं शौकीन

विराट अपनी बाजूओं पर टैटू रखते हैं और उनका हेयर स्टाइल भी जबरदस्त है। शायद इसलिए इस स्टार खिलाड़ी की कई लड़कियां ‌दिवानी हैं। बॉलीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट की दोस्ती भी आजकल काफी चर्चा में है।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर हैं कप्तान धोनी

हेयर स्टाइल और फैशन के मामले में विज्ञापन की दुनिया के सबसे बडे़ ब्रांड कहे जाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 24 प्रतिशत के साथ दूसरे जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के कैरेबियाई स्पिनर सुनील नारायण 22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें