फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक रही विंटेज कम क्लासिक वूमन कार रैली

Mon, 10 Mar 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिन श्ाहर में वुमन कार रैली का आयोजन किया गया। इसमें क्लासिक कम विंटेज कारें और आम कारों को शामिल किया गया। होटल ताज से इसकी रवानगी हुई।
विज्ञापन


वुमन कार रैली को चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह ने फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर शहर में कनाडा कीकाउंसलर जरनल रजनी एलेक्जेंडर भी उपस्थित रहीं।

रैली में शहर के आसपास के विंटेज कारों के मालिकों ने हिस्सा लिया। रैली में 1939 से लेकर 1950 तक मॉडल की कारें शामिल र्हुइं।

रैली होटल ताज से होकर सेक्टर 9, 10, 11 के बाद शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए दोपहर बाद एलाते मॉल में खत्म हुई।

वुमन कार रैली में महिलाएं ड्राइविंग सीट पर सवार रहीं, वहीं पुरुष उनके को-ड्राइवर की भूमिका में रहे। वहीं, विटेंज कम क्लासिक रैली में पुरुष ड्राइवर और महिलाएं को-ड्राइवर के रूप में मौजूद रहीं।

यह रहे विजेता -
वुमन कार रैली में
मोनिका रहेजा पहले स्थान, मीनू दूसरे, श्रुति शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।

विंटेज कम क्लासिक रैली
जगतार सिंह पहले, रणधीर सिंह दूसरे, बलविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें