फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर आज महिलाएं दौड़ा रही हैं पुरानी कारें

Sun, 09 Mar 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी कारों के शौकिन हैं और उसे शहरों की सड़कों पर दौड़ते हुए देखना चाहते हैं तो आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल विंटेज कम क्लासिक कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को एडवेंचर टीम चंडीगढ़ स्पोर्ट करेगी।
विज्ञापन


एडवेंचर टीम चंडीगढ़ के गुरप्रीत औलाख ने बताया कि आज रैली में हिस्सा लेने वाली सभी गाड़ियों की स्क्रूटनी हुई। इसमें रैली में हिस्सा लेने वाली गाड़ियों और महिला वाहन चालकों के पेपर को चेक किया गया।

इसके बाद रैली के रूट मैप की सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी जाएगी। इनके अनुसार विटेंज कार रैली के लिए अभी तक 28 एंट्री आ चुकी हैं।

वहीं क्लासिक कार रैली के लिए अभी तक 125 एंट्री आ चुकी हैं। इसमें चंडीगढ़ से हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या अधिक है, वहीं तीन पटियाला और एक लुधियाना से एंट्री आई है।
विज्ञापन


सिर्फ महिला ड्राइवर होंगी शामिल
क्लासिक कार रैली में हिस्सा लेने वाली सभी प्रतियोगी महिला ड्राइवर होंगी। वहीं इनके साथ नेविगेटर की भूमिका उनके पुरुष साथी निभा सकते हैं।

यह रहेगा रूट मैप
रैली नौ मार्च को होटल ताज से सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। इसका फ्लैग ऑफ चंडीगढ़ के एसएसपी सुखचैन सिंह करेंगे। रैली सेक्टर-17, 16, 11, 9, 10 से होते हुए आइटी पार्क के बाद एलांते माल में आकर खत्म होगी। रैली कुल 90 किमी का सफर तय करेगी।

टीएसडी आधार पर होगी रैली
रैली टाइम, स्पीड, डिस्टेंस यानि टीएसडी आधार पर होगी। इसमें ड्राइवर 25 से 35 किमी प्रति घंटे के हिसाब से गाड़ी चलाएगा। तय टाइम में पहुंचने वाली गाड़ी विनर होगी।

ट्रैफिक मार्शल रहेंगे रूट पर
रैली के सभी रूट पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक मार्शल पूर्व विंग कमांडर जीएस ग्रेवाल के अनुसार रैली के मद्देनजर हर चेक प्वाइंट पर ट्रैफिक मार्शल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें