फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मर्चेंट ट्राफी पर पंजाब का कब्जा

Wed, 04 Dec 2013 06:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में पंजाब ने हरियाणा को एक पारी और 81 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का मुकाबला पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेला गया। मैच में शुभम गिल के दोहरे शतक ने पंजाब को हरियाणा के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


तीन दिवसीय ट्रॉफी में हरियाणा की टीम ने पहली पारी में 213 रन बनाए। एडी तनवर ने 79 और पीआर दलाल ने 41 रन बनाए। मयंक ने धारदार गेंदबाजी करते 53 रन देकर 5 विकेट झटके।
विज्ञापन


रेशम शर्मा ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, पंजाब ने 8 विकेट पर 451 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। शुभम गिल ने 248 गेंदों पर 205 रन बनाए।

मयंक सिद्धू ने 80 रन बनाए। हरियाणा के एडी तनवर ने 80 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, हरियाणा की दूसरी पारी 157 के स्कोर पर सिमट गई।

इस तरह पंजाब ने हरियाणा को एक पारी और 81 रनों से हरा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें