सिटी की विदुषी रावत ने मुंबई में 51वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई।
चैंपियनशिप 16 से 20 दिसंबर के बीच मुंबई में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई।
चंडीगढ़ के बानियन ट्री स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा विदुषी ने अंडर 10 कैटेगिरी के रोड रेस इवेंट में गोल्ड मेडल और रिंक रेस-2 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
51वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप पांच दिनों तक खेली गई। इसमें देश भर के 22 राज्यों के 800 स्केटर्स ने विभिन्न इवेंट में हिस्सा लिया। चंडीगढ़ से 16 स्केटर के दल ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।