फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंपायरों ने लिया कड़ा फैसला, भारतीय गेंदबाज से छीनी गेंद

Wed, 26 Feb 2014 07:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन के लिए आज का दिन अच्छा साबित नहीं हुआ और आज जब उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला तो पहली ही गेंद पर चौका लग गया।
विज्ञापन


भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद टीम को उम्मीद थी कि वरुण भी अच्छी गेंदबाजी करेंगे। लेकिन वह अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। उनकी पहली दो गेंदों पर मोमिनुल हक ने चौका जमा दिया। बाद में अमानुल हक ने वरुण की गेंद पर छक्का जड़ा।

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज वरुण को अपना निशाना बनाया और उनके पहले छह ओवर में 44 रन ठोक दिए।

आउट होने पर तोड़ दिया अपना बल्‍ला

140 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले वरुण आरोन बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। पहले छ‌ह‌ ओवर में 44 रन देने के बाद सातवें ओवर में भी दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका दे दिया।

लेकिन अपने सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर अनामुल हक को बोल्ड करने में सफल रहे। 77 रन बनाने वाले अनामुल ने 106 गेंदों में पांच चौके के अलावा तीन छक्के भी लगाया।

वरुण की फुलटॉस गेंद पर बोल्ड होने से अनामुल खुद से बेहद नाराज हो गए और उन्होंने गुस्से से अपना बैट ही तोड़ दिया। हालांकि ओपनर अनामुल  (77) ने आउट होने से पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान मुशफिकर रहीम (117) के साथ 133 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

... और अंपायरों ने आगे गेंदबाजी नहीं करने दी

लगातार अपनी धुनाई से वरुण आरोन खासे परेशान थे और वह अंतिम ओवरों में अंकुश लगाना चाहते थे लेकिन वह कामयाब नहीं रहे। वरुण के आठवें और बांग्लादेश क‌ी पारी के 39वें ओवर में भी कप्तान मुशफिकर रहीम ने उन पर जमकर निशाना साधा।

पहली गेंद पर चूकने के बाद रहीम ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जमा दिया। फिर पांचवीं गेंद पर रहीम ने डीप स्‍क्वायर लेग की दिशा में छक्का जड़ भी दिया। पांच गेंदों पर 17 रन लुटाने के बाद उन्होंने इस ओवर की अंतिम गेंद खेल रहे रहीम पर खतरनाक बिमर डाल दी, यह गेंद इस कदर खतरनाक थी कि वह सीधे बल्‍लेबाज के कांख पर जाकर लगी।

बल्‍लेबाज पिच के किनारे गिरकर काफी देर तक कराहता रहा और डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। बाद में वरुण ने रहीम से माफी भी मांगी, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार देते हुए मैच में उनसे आगे गेंदबाजी कराने से मना कर दिया। वरुण ने मैच में दूसरी बार कमर से ऊपर गेंद डाली थी जिससे अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से रोक दिया। इस ओवर की अंतिम गेंद विराट कोहली ने फेंकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें