फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लासगो में वंदना के गोल से झूमा रोशनाबाद

Tue, 29 Jul 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय हॉकी टीम के त्रिनिदाद से मैच जीतने पर वंदना कटारिया के हरिद्वार स्थित गांव रोशनाबाद में खुशी का माहौल है। शानदार जीत पर लोगों ने वंदना के परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय टीम ने कनाडा को पटखनी दी थी। अब सभी की नजर बुधवार को होने वाले दक्षिण अफ्रीका और भारत के मैच पर है।

वंदना ने किया बेहतर प्रदर्शन
रोशनाबाद जिला स्टेडियम में हाकी का ककहरा सीखने वाली गांव की वंदना कटारिया देश की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर ग्लासगो में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में खेल रही है।

भारतीय टीम का पहला मुकाबला कनाडा की टीम से हुआ था, जिसमें भारत को 4-2 से जीत मिली। इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हुई। इसमें देश की टीम को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन वंदना के कोच कृष्ण कुमार के अनुसार हरिद्वार की बेटी वंदना ने बेहरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


त्रिनिदाद के खिलाफ वंदना का गोल
टीम का तीसरा मुकाबला मंगलवार को त्रिनिदाद टोबैगो के साथ हुआ। इस मैच में टीम ने त्रिनिदाद को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। वंदना ने एक गोल करने में सफलता पाई। कुल मिलाकर भारत की ओर से 14 गोल दागे गए।

जीत पर वंदना के गांव रोशनाबाद में खुशी मनाई गई। वंदना के भाई सौरभ ने बताया कि ग्रामीणों ने उनके परिवार को ढेरों बधाई दी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें