वॉलीबाल टूर्नामेंट में मेजबान उत्तराखंड की बालिका वर्ग की टीम अंतिम लीग मैच जीतकर बाहर हो गई। इससे पूर्व के दो लीग मैचों में मिली करारी मात की वजह से बाहर होना पड़ा। जबकि पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बालक वर्ग में तमिलनाडु, बिहार, केरल ने बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 60वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 बालक-बालिका वालीबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को बिहार का मुकाबला उत्तराखंड से होगा।
बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने झारखंड को 25-12, 25-12, 25-19, राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को 25-13, 21-25, 25-11, 25-12, तमिलनाडु ने गुजरात को 25-6, 25-7, 25-19, दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 25-23, 25-22, 25-21 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बालिका वर्ग में ये जीते
बालिका वर्ग के लीग मैचों में उत्तराखंड ने सीबीएसई को 25-2, 25-14, मणिपुर ने मध्य प्रदेश को 25-16, 25-18, तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 25-17, 25-9, गुजराज ने नवोदय विद्यालय संगठन को 25-3, 25-15, दिल्ली ने हिमाचल को 25-17, 25-21, महाराष्ट्र ने सीबीएसई को 25-6, 25-7, उत्तर प्रदेश ने विद्या भारती को 25-10, 26-24, हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 25-10, 25-15, आंध्र प्रदेश ने मणिपुर को 25-22, 25-19, कर्नाटक ने दिल्ली को 25-16, 25-22, गुजरात ने विद्याभारती को 25-18, 25-23, राजस्थान ने चंडीगढ़ को 25-12, 25-12, झारखंड ने मणिपुर को 25-7, 25-22 से हराया।
बालक वर्ग के मैच
बालक वर्ग के लीग मैचों में बिहार ने मध्य प्रदेश को 25-12, 25-17, मणिपुर ने पंजाब को 25-12, 21-25, 25-19, केरल ने महाराष्ट्र को 25-19, 25-17, तेलंगाना ने चंडीगढ़ को 21-21, 25-16, छत्तीसगढ़ ने पांडिचेरी को 23-25, 25-23, 25-12, तमिलनाडु ने सीबीएसई को 25-13, 25-12, तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को 25-11, 25-8, कर्नाटक ने गुजरात को 22-25, 25-22, 25-20, बिहार ने झारखंड को 25-19, 25-22, विद्या भारती ने आईपीएससी को 25-22, 25-22, राजस्थान ने नवोदय विद्यानलय संगठन को 25-10, 25-8 से हराया।