फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के नितिन लगाएंगे मोहन बागान के लिए 'किक'

Tue, 14 Oct 2014 11:26 PM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र से निकलकर स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र नितिन ज्याला के कदम अब फुटबॉल के गढ़ कोलकाता तक पहुंच चुके हैं। प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने नितिन को अपने जूनियर क्लब में जगह दी है। आजकल नितिन आई लीग के जूनियर डिवीजन की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


शौकिया मैदान में कदम रखने वाले नितिन ज्याला के कदम अब प्रोफेशनल फुटबॉल की तरफ बढ़ चले हैं। पिथौरागढ़ में फुटबाल के प्रति रुचि जगने के बाद नितिन ने बड़ों को देखकर खेल को जाना और समझा।

अंडर-14 का एएफसी खेला
साल 2007 में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज के ट्रायल में नितिन पास हुए और कोच तरुण नेगी से खेल की बारीकियां समझने लगे। एक साल बाद ही नितिन अपने प्रतिभा के बूते भारतीय अंडर-13 टीम में बतौर मिड फील्ड शामिल हुए और ईरान में एएफसी कप खेला।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में नितिन अंडर-14 टीम के लिए फिर ईरान में एएफसी कप खेलने गए। आईएमजी रिलायंस ने नितिन ज्याला की काबिलियत पहचानी और यूएस में रहकर खेल सुधारने का मौका दिया।

आईएमजी ने डेढ़ साल तक नितिन को स्कॉलरशिप देकर खेल निखारने में मदद की। वह अंडर-16 सैफ गेम्स में उपविजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

आई लीग के लिए जुटे नितिन
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मोहन बागान की एकेडमी से नितिन ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि अगस्त अंत में उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया था। पास होने के बाद असम में एक टूर्नामेंट भी खेला है। एकेडमी रहने, खाने के साथ किट आदि की सुविधा भी दे रही है। नितिन फिलहाल आई लीग की तैयारियों में जुटे हैं। वर्तमान में वह स्पोर्ट्स कालेज में 12वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें