फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPL: पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग ने दर्ज की जीत

Mon, 05 Oct 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएल का पहला लीग मैच अल्मोड़ा थ्रेशर्स और पिथौरागढ़ स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच में पिथौरागढ़ स्ट्राइकर्स ने 29 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की ओर से हरीश नेगी ने 40, भानू ने 32 और सोनू राठी ने 30 रनों का योगदान दिया। अल्मोड़ा थ्रेशर्स की ओर से आकाश तोमर ने दो विकेट लिए। विशाल डंगवाल ने तीन रन आउट किए। पिथौरागढ़ स्ट्राइकर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में कुल 157 बना सकी।

जवाब में मैदान में उतरी अल्मोड़ा थ्रेशर्स की टीम की ओर से गौरव गंभीर ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। जबकि हिमांशु बिष्ट ने 23 रन बनाए। विशाल डंगवाल 11 रन की नाबाद पारी खेली। अल्मोड़ा की टीम 128 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच रुद्रप्रयाग रॉयल्स और अल्मोड़ा थ्रेशर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसे रुद्रप्रयाग रॉयल्स ने 47 रनों से जीत लिया। रुद्रप्रयाग के भ्रगुराज 106 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं रविंद्र रावत ने 36 रनों का योगदान दिया। अल्मोड़ा की ओर से नीरज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


निर्धारित लक्ष्य 214 रनों का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा थ्रेशर्स की टीम महज 167 रनों पर सिमट गई। जिसमें नीरज सोन ने 52 और विशाल डंगवाल ने 38 रनों का योगदान दिया। रुद्रप्रयाग रॉयल्स की ओर से मोहम्मद नाजिम और अमरिंदर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें