फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCL: हरिद्वार नागाज ने लगाई जीत की हैट्रिक

Wed, 30 Sep 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार नागाज ने चमोली पैंथर्स को 16 रन से हराकर लगातार तीसरे मुकाबले में जीत हासिल की। चंपावत वारियर्स ने देहरादून स्मैसर्श और रुद्रप्रयाग रॉयल्स ने चंपावत वारियर्स को शिकस्त दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रीमियम क्रिकेट लीग (यूपीसीएल) में मंगलवार को रेंजर्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में चमोली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरिद्वार ने विशन पंचाल के 59 और सन्नी कश्यप के 13 गेंदों पर बनाए गए तेजतर्रार 33 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 का स्कोर बनाया।

चमोली के सचिन ने तीन और उदित ने दो विकेट लिए। जवाब में चमोली की टीम शाहबाज के 85 रनों के बावजूद 19वें ओवर में 174 रनों पर सिमट गई और उसे 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। हरिद्वार के विशन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में चंपावत वॉरियर्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत के 49 और अमित के 41 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में देहरादून की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और उसे सात रन से नजदीकी हार झेलनी पड़ी। दून के प्रदीप ने 64 और रजत ने 53 रनों की पारी खेली। चंपावत के विशाल, अरविंद और कंडविल ने दो-दो विकेट लिए।

तीसरे मुकाबले में रुद्रप्रयाग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें विपिन ने 61 और रवींद्र ने 39 रनों का योगदान दिया।

चंपावत के मनीष ने तीन और आदिल ने दो विकेट लिए। जवाब में चंपावत की टीम 14.2 ओवर में महज 72 रनों पर सिमट गई। रुद्रप्रयाग के प्रदीप ने पांच और अमरिंदर ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें