फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को परास्त कर उत्तराखंड पुलिस ने किया आगाज

Sat, 07 Feb 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया जिप्सी गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें पहले से मजबूत मानी जा रही उत्तराखंड पुलिस एक बार फिर अव्वल साबित हुई। उसने दो गोल से अपना मुकाबला जीता। दूसरे मैच में सीएजी दिल्ली ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सीआईएसएफ को मात दी।
विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस की भिड़ंत जिप्सी यंग फुटबाल क्लब से हुई। कोई भी टीम शुरुआती मिनटों में गोल नहीं मार सकी।

25वें मिनट में उत्तराखंड पुलिस के सौरव ने गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। जिप्यी संग ने इसे उतारने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 88वें मिनट में वीर सिंह ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा। 2-0 की यह बढ़त उत्तराखंड पुलिस के लिए निर्णायक साबित हुई। इस दौरान खराब खेल के लिए 39वें मिनट में गुरसागर को पीला कार्ड दिखाया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में भी शुरुआती मिनट बगैर गोल के गुजरे। 24वें मिनट में गगनदीप बाली ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से कई दफा अच्छे मूव बने, लेकिन वह गोल में तब्दील नहीं हो सके। 65वें मिनट में दीपेश आर पुन ने सीएजी दिल्ली के लिए दूसरा गोल दागा।

2-0 से ही दिल्ली ने यह मैच अपनी झोली में डाला। खराब खेल के लिए दिल्ली के सौरव को पीला कार्ड दिखाया गया। जिप्सी यंग फुटबाल क्लब के बहादुर सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को एक ही मुकाबला होगा। इसमें स्टील प्लांट बोकारो की भिड़ंत 38 जीआर से होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें