ऑल इंडिया मेंस लॉन टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चार में से तीन मैच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। वहीं सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के अभिषेक ने अपने स्टेट के सनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्री क्वार्टर फाइनल में जगमीत, अर्णव, युवराज और मोहित ने अपने-अपने मैच जीते।
ओएनजीसी टेनिस एकेडमी में हुए मुकाबले
कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी टेनिस एकेडमी में ऑल इंथ्डया टेनिस एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की पहल पर आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को ऑल इंडिया मेंस लॉन टेनिस टूर्नामेंट में सुबह नौ बजे से पहले डबल्स के मुकाबले हुए। डबल्स में हरियाणा के विरेश यादव, कपिल की जोड़ी ने उत्तराखंड के अर्पित, उत्कर्ष की जोड़ी को 6-2, 7-5 से हराया।
युगल के तीनों मैच जीते
इसके बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने युगल के तीनों मैच अपने नाम किए। उत्तराखंड के अविनाश और ध्रुवपाल की जोड़ी ने हरियाणा के हिमांशु और दिव्य चोपड़ा को 7-5, 6-2, उत्तराखंड के वर्चस्व तिवारी और सनी ने राज्य के वरुण सुंदरियाल, करणदीप को 6-4, 6-4 और उत्तराखंड के प्रदीप पंत और तुषार शर्मा की जोड़ी ने कर्नाटक के दुष्यंत वर्मा- हर्षवर्द्घन की जोड़ी को 6-2, 6-4 से पटखनी दी।